नगर निगम में इंजीनियर्स पर शिकवा-शिकायतों की बौछार, करोड़ों के घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप

0
IMG-20250818-WA0056

रायपुर।

नगर निगम में इन दिनों अधिकारियों और इंजीनियर्स के खिलाफ शिकायतों का दौर तेज हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों में करीब पाँच इंजीनियर्स के खिलाफ निगम आयुक्त, महापौर और विभागीय मंत्री तक लिखित शिकायतें पहुँची हैं।

खास बात यह है कि इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। निगम प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि जिन इंजीनियर्स पर आरोप लगे हैं उनमें से एक पर लगभग चार करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप है। वहीं तीन इंजीनियर्स पर अमृत मिशन कार्य में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए गए हैं।

नगर निगम के भीतर बढ़ती शिकायती चिट्ठियों और घोटाले की आहट से हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के बाद निगम इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *