फर्जी शिकायतों पर संबंधितों पर होगी एफआईआर
रायपुर.
नगरीय निकायों में इन दिनों अधिकारियों, इंजीनियर्स और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही है। बताया जाता है कि शिकायत करने वाला एक सादे कागज में अधिकारियाें-कर्मचािरयों और इंजीनियर्स के खिलाफ अनाप-शनाप लिखकर शिकायत कर रहे हैं। शिकायत विभाग के अलावा पीएमओ, मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री तक कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ नाम और मोबाइल नंबर लिखा रहता है। कई शिकायत पत्र में मोबाइल नंबर किसी का और शिकायत कर्ता नाम किसी और मिल रहा है। इसके अलावा शिकायत के साथ कोई भी साक्ष्य भी नहीं लगा रहा है। इसके अलावा परिवार के लोगों को भी घसीट रहे हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्यों की छवि खराब की जा रही है। ऐसे में शिकायतों को किस आधार पर जांच किया जाए। विभाग के आला अधिकारियों को समझ नहीं आता है। ऐसे में अब ऐसे में अब विभाग द्वारा एक सकुर्लर जारी किया जाएगा कि यदि कोई भी शिकायत फर्जी पाई गई तो संबंधित शिकायतकर्ता को पहले तो नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद यदि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं आया और कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया तो संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम रायपुर के कुछ इंजीनियरों और अधिकारियों के खिलाफ फर्जी शिकायत की गई थी। इसे कुछ सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया। अब कुछ इंजीनियरों द्वारा फर्जी शिकायत को सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।
