तीन माह से नहीं मिला वेतन, नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर

0
IMG-20250910-WA0233


महासमुंद
नगर पालिका कर्मचारीयों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालयीन कामकाज ठप हो गया। जिससे कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि विगत तीन माह से नगर पालिका के कर्मचारियों को पालिका प्रशासन ने वेतन नहीं दिया है । जिसके कारण नगर पालिका के कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहें हैं। अभी अनिवार्य सेवा छोड़कर अंदोलन किया जा रहा है तीन दिन बाद हमारी मांगे नहीं मानी जाऐगी तो हम अनिवार्य सेवा भी प्रभावित कर देगे इसके लिए प्रशासन जवाबदार होगा। श्री तिवारी ने कहा है कि पुरे छत्तीसगढ़ में केवल नगरीय निकाय ही एक ऐसा विभाग है जिसके कर्मचारी अपना (वेतन) परिश्रिमिक के लिए आंदोलन करते देखे जाते है मगर धन्य है राज्य सरकार का जो आज तक नगरीय निकाय कर्मचारियों के हितों के लिए कोई नीति नहीं बना पायी है। श्री तिवारी ने कहा है कि सरकार और नगरी निकाय विभाग ठोस रणनीतिको हस्तक्षेप कर तय करना चाहिए कि महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों का वेतन मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *