महिला थाने के सामने सनसनी, महिला ने खुद को लगाई आग
रायपुर।
महिला थाने के सामने आज दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच एक महिला ने खुद को आग लगा ली। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है और वह पति-पत्नी विवाद के चलते काउंसलिंग के लिए थाने आई थी।
जानकारी के मुताबिक, काउंसलिंग के दौरान किसी बात को लेकर महिला तनाव में आ गई और अचानक खुद को आग लगा ली। इसके बाद वह जलती हालत में थाने की ओर दौड़ी। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वर्षा गोस्वामी और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के समाधान के लिए वह आज महिला थाने आई थी।
👉 घटना से थाने परिसर और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
