राज्य स्तरीय इंटर स्कूल एवं कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट : आरडी तिवारी स्कूल ने दर्ज की रोमांचक जीत

0
IMG-20250910-WA0064

रायपुर। राज्य स्तरीय रामजी लाल अग्रवाल स्मृति इंटर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों ने रोमांचक जंग देखी।

पहले स्कूल स्तर के मुकाबले में आरडी तिवारी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रह्मविद्या ग्लोबल स्कूल को 1-0 से हराया। मैच के 20वें मिनट में ऋषभ वर्मा ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका और आरडी तिवारी स्कूल ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। शानदार खेल के लिए ऋषभ वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं कॉलेज स्तर पर खेले गए मुकाबले में एनआईटी रायपुर और श्री रविशंकर विश्वविद्यालय की टीम आमने-सामने हुई। यह मैच भी बेहद संघर्षपूर्ण रहा। एनआईटी रायपुर की ओर से छत्रपाल ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों ओर से तगड़ा संघर्ष देखने को मिला, मगर एनआईटी ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत पक्की की। इस मैच में छत्रपाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

📌 आज के मुकाबले

स्कूल स्तर का पहला मैच: होलीक्रास बरसाजर बनाम साल्वेस इंग्लिश मीडियम स्कूल

कॉलेज स्तर का दूसरा मैच: कलिंगा विश्वविद्यालय बनाम साइंस कॉलेज रायपुर

👉 लगातार रोमांचक मैचों के साथ टूर्नामेंट का उत्साह बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों की जुझारू खेल भावना और दर्शकों का जोश खेल को और भी यादगार बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *