रायपुर में नवीन मार्केट के पुनर्विकास की तैयारी, व्यापारी को दी जानकारी

0
IMG-20250818-WA0056

रायपुर में नवीन मार्केट के पुनर्विकास की तैयारी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने राजधानी के पुराने और प्रमुख व्यवसायिक केंद्र नवीन मार्केट को आधुनिक स्वरूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नवीन मार्केट के 43 व्यापारियों को पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई।

महापौर चौबे ने बताया कि वर्ष 1973 में निर्मित यह भवन जयस्तंभ चौक और शारदा चौक के बीच स्थित है और अब समय की जरूरत के अनुसार इसे बहुउद्देशीय एवं आधुनिक वाणिज्यिक परिसर में बदला जाएगा।

उन्होंने कहा कि –

परियोजना के लिए 4.62 एकड़ क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

नवीन मार्केट भवन के पीछे की रिक्त भूमि और पुराने स्कूल को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

योजना लागू होने पर तात्यापारा, कंकालीपारा, आजाद चौक, सदर बाजार और मालवीय रोड जैसे करीब 4.52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को विकास का लाभ मिलेगा।

महापौर ने व्यापारियों से इस योजना में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पुनर्विकास के दौरान उन्हें न्यूनतम असुविधा होगी और शीघ्र ही आधुनिक मार्केट की सौगात मिलेगी।

परियोजना को लागू करने के लिए नगर निगम द्वारा कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा और वित्तीय संसाधन केंद्र सरकार, राज्य शासन और रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल से जुटाए जाएंगे।

बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता संजय बागडे, पी. राजेश नायडू, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा समेत सभी 43 व्यापारी उपस्थित रहे।

👉 यह पुनर्विकास योजना न केवल शहर के आर्थिक और व्यावसायिक ढांचे को मजबूती देगी बल्कि आसपास के इलाकों को भी आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *