मुख्यमंत्री साय ने चना मुर्रा खाकर पुराने दिनों की याद ताजा की
raipur.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात काफी समय तक कार्यालय में समय बिताया. यहां प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद संतोष पांडे, महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वरिष्ठ नेता रामसेवक पैंकरा, प्रवक्ता अमित चिमनानी एवं दीपक उज्ज्वल, सुनील पिल्लई आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने चना मुर्रा खाकर पुराने दिनों की याद ताजा की।
