आज सुबह निगम की टंकियों से नहीं होगी जलापूर्ति

0

भाठागांव चौक के पास पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत हेतु 10 घंटे का शटडाउन

रायपुर।

नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट की रॉ वाटर 1400 एमएम व्यास की एच.एस. राइजिंग पाइप लाइन में भाठागांव चौक के पास लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण 10 घंटे का शटडाउन लेना आवश्यक होगा।

कार्यपालन अभियंता (फिल्टरप्लांट) श्री नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि यह मरम्मत कार्य 12 सितम्बर की रात को किया जाएगा। इसके चलते 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से जुड़ी कुल 32 पानी टंकियों के क्षेत्रों में 13 सितम्बर की सुबह जलप्रदाय नहीं हो सकेगा।

प्रभावित टंकियों में भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा सहित बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग टंकी शामिल हैं।

निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का समुचित प्रबंधन करें। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 13 सितम्बर की शाम से सभी क्षेत्रों में जलप्रदाय नियमानुसार बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *