रायपुर-
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यपालन अभियता पदमाकर श्रीवास को जोन 8 से मुख्यालय, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला को मुख्यालय विद्युत विभाग कार्य से जोन 10, प्रभारी कार्यपालन अभियंता अतुल चोपडा को जोन 10 से जोन 8, सहायक अभियंता संदीप शर्मा को प्रभारी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय विद्युत विभाग, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर को मुख्यालय से जोन 8, सहायक अभियंता फरहाज फारूखी को जोन 8 से मुख्यालय, उपअभियता सत्यप्रकाश सिंह को जोन 2 से जोन 3, उपअभियंता मनीषा निराला को जोन 8 से मुख्यालय, उपअभियंता रमेश पटेल को मुख्यालय से जोन 8. उपअभियंता रविप्रभात साहू को जोन 10 से मुख्यालय, मानचित्रकार मनोज साहू को मुख्यालय से जोन 10 में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।