रायपुर में स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का भंडाफोड़, आयोजक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250817-WA0268

रायपुर।

राजधानी रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रही कथित स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए आयोजक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पार्टी 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एस.एस. फार्म हाउस में आयोजित की जानी थी।

पुलिस को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि APARICHIT CLUB PRESENTS – RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से सोशल मीडिया पर इवेंट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जानकारी के आधार पर तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 592/25 दर्ज कर लिया गया, जिसमें आरोपियों पर धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया

आरोपी संतोष जेवानी और अजय महापात्रा इवेंट के मुख्य आयोजक थे।

संतोष गुप्ता ने अपने एस.एस. फार्म हाउस (भाठागांव) को कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराया था।

अवनीश गंगवानी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म WHAT IS RAIPUR के माध्यम से इवेंट का प्रमोशन किया जा रहा था।

जेम्स बेक, हाईपर क्लब (तैलीबांधा) का मालिक, अपने सहयोगियों दीपक सिंह और देवेन्द्र यादव के साथ मिलकर क्लब के जरिए इस इवेंट को प्रमोट कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष गुप्ता (68), निवासी बरसाना इन्क्लेव, महोबा बाजार
  2. संतोष जेवानी (30), निवासी तेलीबांधा
  3. अजय महापात्रा (35), निवासी गायत्री नगर, खम्हारडीह
  4. अवनीश गंगवानी (31), निवासी अवंति विहार, खम्हारडीह
  5. जेम्स बेक (59), निवासी अवंति विहार, खम्हारडीह
  6. दीपक सिंह (39), निवासी तेलीबांधा
  7. देवेन्द्र यादव (37), निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह

पुलिस ने बताया कि इवेंट में एंट्री पास के नाम पर बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराने वालों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *