ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 5000 पन्नों का चालान पेश, 99 पेज की समरी भी सौंपी
रायपुर।
बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ करीब 5000 पन्नों का विस्तृत चालान और 99 पन्नों की समरी रिपोर्ट विशेष न्यायालय में पेश की है।
ईडी की इस कार्रवाई को मामले में अब तक की सबसे बड़ी कानूनी पहल माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चालान में चैतन्य बघेल की वित्तीय गतिविधियों, कथित हवाला ट्रांजैक्शंस और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। वहीं 99 पेज की समरी को अदालत की सुविधा के लिए तैयार किया गया है ताकि पूरे चालान का संक्षिप्त सार आसानी से समझा जा सके।
अदालत अब इस मामले में आगे की सुनवाई करेगी। ईडी की ओर से कहा गया है कि चालान में पेश दस्तावेज और गवाहों के बयान, चैतन्य बघेल की संलिप्तता को स्पष्ट करते हैं।
👉 माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलचल का बड़ा मुद्दा बनेगा।
