दीपक बैज को पुरानी तस्वीर देखनी चाहिए : किरण बघेल
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपनी सरकार के पुराने दिनों को भूल गए हैं या फिर कुछ पल के लिए गजनी फिल्म के एक कलाकार तो नहीं बन गए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्रीमती बघेल ने कहा कि कांग्रेस के 5 वर्षों के शासनकाल में 18 सौ दिन कांग्रेस सत्ता में रही है। उन 18 सौ दिनों में एक दिन ऐसा नहीं रहा होगा जिस दिन प्रदेश में अपराध न हुआ हो। नशे के कारोबार की डीलरशिप उस समय किसके पास थी, बैज यह अच्छी तरह से जानते थे, पर वह तो उस समय केवल मौनी बाबा के रूप में चुप रहते थे। डॉ. श्रीमती बघेल ने कहा कि जिस शराब घोटाले के लिए छत्तीसगढ़ की छवि पूरी दुनिया में खराब हुई थी, उसके लिए सिर्फ कांग्रेस सरकार ही जिम्मेदार थी। लेकिन, इस समय बैज केवल सियासी रोटी सेंकने के लिए कुछ भी कह जाते हैं।
