जिला बालोद में 24 सितंबर को होगा “नमो मैराथन”, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

0
IMG-20250921-WA0298

बालोद।
जिला कलेक्टर के निर्देशन में बालोद में आगामी 24 सितंबर 2025 को “नमो मैराथन” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर से होगा और समापन भी यहीं पर किया जाएगा। आयोजन हेतु विभाग द्वारा विस्तृत मैराथन रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।

18 वर्ष से कम बालक-बालिकाओं हेतु

प्रथम पुरस्कार – ₹5001

द्वितीय पुरस्कार – ₹3001

तृतीय पुरस्कार – ₹2001

18 वर्ष से अधिक महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों हेतु

प्रथम पुरस्कार – ₹5001

द्वितीय पुरस्कार – ₹3001

तृतीय पुरस्कार – ₹2001

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस मैराथन में शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित करेगा।

👉 बालोद में होने वाला यह आयोजन जिले के लिए एक प्रमुख खेलकूद महोत्सव साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *