ग्राम मोखा में होंगे विकास कार्य, ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने दिया आश्वासन
मोखा।
ग्राम मोखा के लिए विकास की राह अब और आसान होने जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा को गांव के सरपंच महेंद्र साहू ने विकास कार्यों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मोखा और कुम्हली में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन और नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की गई। ग्रामीणों की इन जरूरतों को देखते हुए मंत्री ने ज्ञापन को संबंधित पंचायत विभाग के अधिकारियों को मार्क कर कार्रवाई हेतु अग्रेषित कर दिया है।
मंत्री शर्मा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि शीघ्र ही स्वीकृत की जाएगी।
ग्रामीणों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि सामुदायिक गतिविधियों और स्वच्छता व्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। इससे गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 गांव में लोगों में खुशी का माहौल है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि अब मोखा और कुम्हली जल्द ही बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।
