बालोद में दिव्यांगजन प्रमाणिकरण व सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न

0
IMG-20250925-WA0559

बालोद।

सेवा पखवाड़ा के तहत आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में दिव्यांगजन प्रमाणिकरण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिले के दिव्यांगजनो का नया तथा नवीनीकरण चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही ज़रूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। आज के शिविर में कुल 8 बैटरी चालित ट्रायसायकल, 11 श्रवण यंत्र, सामान्य ट्रायसायकल एवं छड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष श्री तोमन लाल साहू, बालोद नगर की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष एवं जिला समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत दिव्यांगजनों के जीवन में सहूलियत और आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *