संगी मितान सेवा समिति – संवेदनाओं से शुरू हुआ सेवा का सफर

0
IMG-20250925-WA0506

रायपुर।

नगर निगम रायपुर से जुड़ी संगी मितान सेवा समिति आज जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए संबल बन चुकी है। यह पहल वर्ष 2018 में तब शुरू हुई जब कुछ अभियंता साथी किसी कार्य से मेकाहारा अस्पताल पहुंचे। वहां मरीजों और परिजनों को दवाई और खाने तक के लिए पैसे की कमी से जूझते देख उनके मन में सहयोग की भावना जगी।

इसी संवेदना ने रूप लिया संगठित प्रयास का। अभियंताओं ने मिलकर 1 जनवरी 2019 से नगर निगम रायपुर में 13 अभियंताओं के सहयोग से समिति की नींव रखी। धीरे-धीरे अभियान आगे बढ़ा और आज 120 से अधिक अभियंता सदस्य समिति से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

समिति का औपचारिक पंजीयन 1 अप्रैल 2021 को हुआ और इसके बाद बैंक खाता खोलकर पारदर्शी ढंग से कार्य शुरू किया गया। शासन की दिशा-निर्देशानुसार संस्था का ऑडिट भी किया जा रहा है और इसे ‘दर्पण आईडी’ में भी पंजीकृत किया गया है।

अब तक समिति के पास सभी साथियों के सहयोग से 22 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा हुई है। इनमें से लगभग 18 लाख रुपये मरीजों की दवाई, इलाज और अन्य स्वास्थ्य जरूरतों पर व्यय किए जा चुके हैं। साथ ही लगभग 85 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है।

साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी सहायता दी गई है।एवं समाज के अन्य वर्गों को भी समय समय पर सहयोग दिया गया है।“भविष्य में संस्था कई अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करने पर विचार कर रही है।जिसमें से प्रमुख है –मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता।दिव्यांगजनों को सहयोग।जनजागरण कार्यक्रमों में सहयोग।खेल-कूद गतिविधियों में सहयोग।एवं सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम के जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग एवं सुरक्षा सामग्री (Safety kit) उपलब्ध कराने का कार्य।

नगर निगम के संवेदनशील अभियंताओं की इस पहल ने न केवल मरीजों को राहत दी है बल्कि समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

👉 संगी मितान सेवा समिति आज साबित कर रही है कि सामूहिक संवेदनशीलता से ही बड़े बदलाव संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *