ढाबा में चल रही थी अघोषित शराब भट्टी, 222 पौव्वा अवैध शराब जब्त – संचालक गिरफ्तार
राजनांदगांव।
वनांचल क्षेत्र अंबागढ़ चौकी स्थित हिन्दुस्तान ढाबा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार ढाबा संचालक धनेश्वर भारती अपने ढाबे में अघोषित रूप से शराब भट्टी चलाते हुए खुलेआम लोगों को शराब बेच रहा था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की और ढाबा से 222 पौव्वा अवैध शराब जब्त की। मौके से आरोपी धनेश्वर भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
