देवरी हसदेव नदी में डूबे युवक की लाश 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिली, युवती व एक अन्य युवक की तलाश
जारीजांजगीर।
देवरी स्थित हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे युवकों में से एक युवक का शव 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान तीन लोग नदी में डूब गए थे। जिनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक युवक और युवती की तलाश अब भी जारी है। बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो नदी का बहाव तेज होने के कारण युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नदी में बिना सावधानी के नहाने या तैरने से बचने की अपील की है।
👉 अभी भी दो लापता व्यक्तियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
