तालाब में नहाने गया नाबालिक डूबा, SDRF टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
रायपुर। राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने गए एक नाबालिक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टिकेश्वर ध्रुव (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, टिकेश्वर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
