प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, फायर अमला बुझाने में लगी
रायपुर।
नेशनल हाइवे किनारे ग्राम ओडिया स्थित प्लास्टिक पीवीसी पाइप फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कवर्धा और बेमेतरा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को फायर ब्रिगेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया और फैक्ट्री में फैल रही आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर निगरानी रख रही है।
