भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर होगी सुनवाई, मंत्रीगण रहेंगे प्रदेश कार्यालय में उपस्थित : मुख्यमंत्री

0
IMG-20250912-WA0221

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार के मंत्रीगण निर्धारित क्रम से “सहयोग कार्यक्रम” के अंतर्गत भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेशभर से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े आवेदनों पर मंत्रीगण सीधे सुनवाई करेंगे और आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है, ताकि शासन-प्रशासन की योजनाओं और लाभों का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुँच सके।

👉 “सहयोग कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और जनता को सरकार से जोड़ने का माध्यम बनेगा और पारदर्शी शासन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *