भारत-चाइना उड़ानों को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
रायपुर। भारत और चाइना के बीच उड़ानों को लेकर बनी सहमति के बाद अब छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। रायपुर से कोलकाता होते हुए यात्री चीन जा सकेंगे। यह फ्लाइट पहले भी संचालित होती थी, लेकिन भारत-चाइना संबंध बिगड़ने के बाद देशभर में उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। अब संबंधों में सुधार के संकेत मिलते ही एक बार फिर उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है।
फिलहाल रायपुर एयरपोर्ट इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखता, लेकिन यात्री रायपुर से टिकट बुक कर सीधे कोलकाता के जरिये चीन की उड़ान पकड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में व्यापारी इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और अन्य कारोबार के लिए चीन का रुख करते हैं। उड़ान शुरू होने से उन्हें अब काफी सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
👉 छत्तीसगढ़ के कारोबारी वर्ग का मानना है कि इस कदम से समय और लागत दोनों की बचत होगी और राज्य से होने वाले व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
