रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ब्लड कैंसर पीड़ित युवक की मौत

0
IMG_20251011_140030_161

रायपुर।

कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल, विमान में सवार एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। युवक की पहचान गौतम बावरी (24 वर्ष), निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) से पीड़ित था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहा था।

विमान क्रू मेंबरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत रायपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। रायपुर एयरपोर्ट पर मौजूद चिकित्सा टीम और 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को माना स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए मुंबई जा रहा था।

फ्लाइट को बाद में आवश्यक प्रक्रिया के बाद रायपुर से मुंबई के लिए रवाना किया गया।
यह घटना यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का कारण बन गई, वहीं एयरलाइन ने पूरी घटना पर दुख जताते हुए परिवार को संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *