करवाचौथ क्वीन बनीं सुनीता शर्मा, सोशल संगवारी ग्रुप ने मनाया करवाचौथ स्पेशल सेलिब्रेशन
रायपुर।
सुहागिनों के सबसे पावन त्योहार करवाचौथ के मौके पर सोशल संगवारी ग्रुप ने शानदार उत्सव का आयोजन किया। ग्रुप की महिलाएं पारंपरिक लाल साड़ी, सुहाग चुनरी और सोलह श्रृंगार में सजी-धजी नजर आईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा — करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें सुनीता शर्मा “नीतू” ने पहला स्थान हासिल करते हुए करवाचौथ क्वीन का ताज जीता।
दूसरा स्थान बबीता दुबे को और तीसरा स्थान आरती दुबे को मिला।
कार्यक्रम में मजेदार क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें सवाल थे —
“पति को अलग-अलग भाषाओं में क्या कहते हैं?”, “करवा किसे कहते हैं?”, “सगरी क्यों और कब खाई जाती है?”, और “चंद्रमा व इस व्रत की कथा क्या है?”
इन प्रश्नोत्तरी से माहौल में जोश और उल्लास भर गया।
हर प्रतिभागी को “सुहाग” और “चांद” शब्द पर कोई गीत गाना अनिवार्य था। “चांद जैसे मुखड़े पे सितारा न हो”, “दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे”, “चांद सी महबूबा होगी” जैसे सदाबहार गीतों से महफिल में रंग जम गया।
निर्णायक मंडल की भूमिका पूर्णिमा दुबे ने निभाई और उन्होंने विजेताओं के नाम की घोषणा की। आयोजन की संयोजक रहीं डॉ. शोभना तिवारी और कविता तिवारी।
कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, बबीता दुबे, पूर्णिमा दुबे, आरती दुबे, सुमन मिश्रा, सरिता शर्मा, प्रभा शर्मा, शीला गोस्वामी, मीना शर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, स्नेहा पांडेय, पद्मिनी शर्मा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।
