धमतरी में गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई — 27 बोरी अवैध गुटखा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0

धमतरी।

जिले के ग्राम शकरवारा में पुलिस ने अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 27 बोरी गुटखा सामग्री जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बिना वैध अनुमति के गुटखा का निर्माण कर रहा था और पैकिंग में गलत मैन्युफैक्चरिंग व कंपनी नाम का उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार गुटखा, कच्चा माल, मशीनें और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फैक्ट्रियाँ न केवल कानून का उल्लंघन करती हैं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *