धारदार हथियार लहराकर लोगों में फैला रहा था दहशत, चांपा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
IMG-20250817-WA0268

धारदार हथियार लहराकर लोगों में फैला रहा था दहशत, चांपा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्

जांजगीर-चांपा।

शहर में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले युवक को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण सारथी पिता दुखीराम सारथी (32 वर्ष), निवासी घसीया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 13 कुरदा चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में तलवारनुमा हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर तुरंत चांपा थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

थाना चांपा पुलिस ने बताया कि इस तरह की आपराधिक हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *