दीपावली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिलेभर में 14 ठिकानों पर छापा, 54 जुआरी गिरफ्तार

0
IMG_20251021_201636_525

भिलाई।

दीपावली पर्व से पहले दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में अवैध जुआं गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआंड़ियों पर नकेल कसी। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 प्रकरणों में 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹1,45,970 नगद, 6 मोबाइल फोन, 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 2 चारपहिया वाहन सहित कुल ₹20,61,201 का मशरूका जब्त किया गया।

अभियान की जानकारी देते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि ग्राम करगा (अमलेश्वर) स्थित एक फार्म हाउस में जुआं खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से 6 आरोपी ताश की पत्तियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। उनके पास से ₹1,11,230 नकद व कीमती वाहन जब्त किए गए।

इसी तरह पुलिस ने अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी, जेवरा सिरसा और अंजोरा क्षेत्रों में भी छापा मारकर कई जुआंड़ियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि जिले में जुआं, सट्टा, नशा या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोगों पर पुलिस की सख्त नजर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *