दिवाली की रात दंपति की मौत से गांव में सनसनी

0
IMG_20251022_145413_332

धमतरी।

जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम हरदी में दिवाली की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक कमरे में पति-पत्नी दोनों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम हिम्मत यादव (निवासी मोहंदी) बताया जा रहा है। उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हिम्मत यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर पत्नी की हत्या की जिम्मेदारी खुद ली और इसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया।सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है।घटना के बाद ग्राम हरदी में मातम का माहौल है।दिवाली की खुशियों के बीच घटी इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *