साइंस कॉलेज मैदान में फैला कचरे का अंबार, सरस मेले के तीन दिन बाद भी सफाई नहीं

0
IMG_20251022_115758_196

रायपुर।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला को खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मैदान में अब भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं। प्लास्टिक, बोतलें, खाने-पीने के अवशेष और अन्य कूड़े से पूरा मैदान बदबू मार रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले के दौरान रोज हजारों लोग पहुंचे थे, लेकिन आयोजन के बाद सफाई व्यवस्था की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। नगर निगम की लापरवाही के कारण मैदान में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब मेले के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तो सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारी अब कहां हैं? लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक मैदान की सफाई नहीं कराई गई है।

जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मैदान की सफाई कराई जाए और भविष्य में ऐसे आयोजनों के बाद सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *