मोखा में गोवर्धन पूजा की धूम, श्रद्धा और उत्साह से झूम उठा गांव

0
20251022_182928

ग्राम

Mokha।

ग्राम मोखा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव के हर घर में पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने गोवर्धन भगवान की भव्य झांकी सजाई। यादव समाज द्वारा देर रात दो बजे गौरा-गौरी की यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरी यात्रा के दौरान “जय गोवर्धन महाराज की” के जयघोष गूंजते रहे। आतिशबाज़ी और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर महिलाएं और युवा नाचते-गाते रहे। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरण कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गांव में चारों ओर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना में लीन रहे। आयोजन को सफल बनाने में यादव समाज के युवाओं और ग्रामीणों ने विशेष भूमिका निभाई।

पूरे ग्राम मोखा में इस वर्ष की गोवर्धन पूजा ने लोगों के दिलों में भक्ति और भाईचारे का संदेश छोड़ा। 🌸🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *