समोदा में फिर फैली उल्टी-दस्त की बीमारी, 20 दिन में 60 मरीज मिले — स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

0
IMG_20251023_101357_155

भिलाई।

ग्राम समोदा में एक बार फिर उल्टी-दस्त के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बीते 20 दिनों में करीब 60 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कई परिवारों में एक साथ लोग बीमार पड़े हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ इलाकों में पीने के पानी की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डालकर लगातार घर-घर सर्वे और दवाई वितरण का कार्य कर रही है।

फिलहाल गंभीर मरीजों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत और जल विभाग को भी पानी के सैंपल की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

🔹 गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी समोदा में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला था, जिसके बाद अब दोबारा बीमारी लौटने से ग्रामीणों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *