भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद, कार ने बुजुर्ग को रौंदा — पलटी कार फुटबॉल की तरह उछलती दिखी

0
IMG-20250817-WA0268

बेमेतरा।

नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम सैगोना में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसका लाइव वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार कवर्धा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह कई बार हवा में उछलती हुई पलट गई। हादसे के दृश्य को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *