नवागढ़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा — बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जांजगीर।
नवागढ़ थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
👉 घायल युवकों की पहचान और वाहन चालकों की जिम्मेदारी की जांच पुलिस कर रही है।
