संतान प्राप्ति की अनोखी परंपरा: मां अंगारमोती धाम में सुहागिनों पर से चलकर पुजारी ने दिया आशीर्वाद

0
IMG-20251024-WA0139

धमतरी।

मां अंगारमोती धाम में शुक्रवार को 48 साल पुरानी मड़ई महोत्सव की परंपरा श्रद्धा और आस्था के माहौल में निभाई गई। इस अवसर पर बांध में डूबे 52 गांवों के देव विग्रह, बैगा और मंदिर के पुजारी पारंपरिक छत्र-डोला के साथ गंगरेल पहुंचे।

संतान प्राप्ति की मनोकामना के लिए दूर-दूर से पहुंची 300 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने हाथों में फूल, नारियल और नींबू लेकर मां अंगारमोती के समक्ष दंडवत लेटकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने परंपरा के अनुसार महिलाओं के ऊपर से चलते हुए उन्हें माता का आशीर्वाद प्रदान किया।

मान्यता है कि इस अनोखी परंपरा से मां अंगारमोती प्रसन्न होकर भक्तों की संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मन्नत पूरी होने पर महिलाएं पुनः धाम पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेती हैं।

आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा परिसर “जय मां अंगारमोती” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *