धरमजयगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया चांदमारी डबरी हत्याकांड — दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20251024_160059_077

रायगढ़।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुए चांदमारी डबरी हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने ही साथी की हत्या की थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने मामूली रंजिश के चलते युवक की हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत उन्होंने पीड़ित को सुनसान जगह बुलाया और उसके सिर पर लोहे की रॉड व पेचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी।

धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

👉 पुलिस की तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *