पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित 7 पटवारी जुआ खेलते गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG_20251027_090546_954

जांजगीर।

सिटी कोतवाली पुलिस ने रमन नगर क्षेत्र में जुआरियों के अड्डे पर दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित 7 पटवारी और एक अन्य व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके से 40 हजार रुपये नकद, 52 पत्तियां ताश की गड्डी, 6 मोबाइल फोन, 2 कार और 2 स्कूटी बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह जुआ फड़ लंबे समय से सक्रिय थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।

👉 जांजगीर पुलिस का कहना है कि ऐसे जुआ अड्डों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *