खैरागढ़ पुलिस की सबसे बड़ी साइबर फ्रॉड कार्रवाई — 50 करोड़ का खुलासा

0
IMG-20251027-WA0149

राजनांदगांव।

खैरागढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के डोम्बीवली और कल्याण में चल रहे साइबर ठगी गैंग का पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है। यह गिरोह देशभर में ऑनलाइन गेमिंग ऐप “100 बुक” के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था।

👉 पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह ने साइबर फ्रॉड और गेमिंग ऐप से जुड़ी 100 से अधिक बैंक खातों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन किया है।
👉 आरोपी ठगी के लिए 100 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग करते थे।
👉 पुलिस ने मौके से 5 लैपटॉप, 14 एंड्रॉइड फोन, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए हैं।
👉 गिरोह मुंबई में रहकर संगठित रूप से पूरे देश में साइबर फ्रॉड और बेटिंग ऐप का संचालन कर रहा था।
👉 गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 8 आरोपियों को डोम्बीवली (मुंबई) से गिरफ्तार किया गया है।

🔹 खैरागढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी साइबर फ्रॉड कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *