सूर्य किरण एयर शो के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट और पार्किंग प्लान
सूर्य किरण एयर शो के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट और पार्किंग प्लान
रायपुर। 5 नवंबर को अटल नगर, नया रायपुर स्थित सेंध जलाशय में होने जा रहे सूर्य किरण एयर शो के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने विस्तृत रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है। इस भव्य कार्यक्रम में वीवीआईपी, वीआईपी समेत हजारों की संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थान तय किए हैं।
🔹 वीवीआईपी मार्ग:
जैनम तिराहा → विमानतल तिराहा (दाहिने मुड़कर) → स्टेडियम तिराहा (बाएं मुड़कर) → पुराना मंदिर हसौद मार्ग → रेलवे अंडरब्रिज तिराहा (दाहिने मुड़कर) → सत्य साईं हॉस्पिटल होते हुए सेंध जलाशय तक।
पार्किंग: सत्य साईं हॉस्पिटल परिसर।
🔹 वीआईपी मार्ग:
माना विमानतल/सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → विमानतल तिराहा → स्टेडियम तिराहा (दाहिने मुड़कर) → खूबचंद बघेल चौक → चंदूलाल चंद्राकर चौक (बाएं मुड़कर) → कोटराभाटा कबीर चौक (बाएं मुड़कर) → सेक्टर 12 → सेक्टर 9 → सेक्टर 4 → सेक्टर 10 (ग्राम पलौद चौक से बाएं मुड़कर) → सेंध जलाशय।
पार्किंग: क्रिकेट स्टेडियम के आसपास।
🔹 आम दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग:
1️⃣ सेरीखेड़ी व माना विमानतल दिशा से आने वाले:
उक्त मार्ग से होते हुए सेक्टर 10 अविनाश उपवन मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचें।
2️⃣ अभनपुर दिशा से आने वाले:
मोंटफोर्ट स्कूल तिराहा → ऊपरवारा चौक → सतनाम चौक → दीनदयाल उपाध्याय चौक → कबीर चौक → सेक्टर 12 → सेक्टर 9 → सेक्टर 4 होते हुए सेक्टर 10 अविनाश उपवन मैदान में पार्किंग।
3️⃣ मंदिर हसौद व आरंग दिशा से आने वाले:
नवागांव स्टेडियम टर्निंग → नवागांव रेलवे क्रॉसिंग → क्रिकेट स्टेडियम पानी टंकी तिराहा (बाएं मुड़कर) → परसदा व कोसा मैदान में पार्किंग।
🚔 यातायात पुलिस की अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित रूट एवं पार्किंग प्लान का पालन करें और पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें, ताकि आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
📅 तारीख: 5 नवंबर 2025
📍 स्थान: सेंध जलाशय, अटल नगर नया रायपुर
🕐 आयोजक: भारतीय वायु सेना
