पद्म श्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा यादव समाज

0
IMG-20250623-WA0215

रायपुर. सर्व यादव समाज की बैठक सोमवार को पचपेड़ी नाका के एक होटल में हुई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया कि राजनीति पार्टियों द्वारा यादव समाज को वोट बैंक का जरिया समझा गया है। यादव समाज के साथ वर्तमान सरकार द्वारा भी छल किया जा रहा है। इसलिए यादव समाज में भारी आक्रोश है। इसलिए बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 जुलाई को पद्मश्री फुलबासन यादव के नेतृत्व में समस्त छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। रायपुर यादव समाज के संरक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ मे जनसंख्या में दूसरे नंबर पर यादव समाज आते हैं। उसके बाद भी निरंतर राजनीतिक पार्टियों द्वारा यादव समाज को वोट बैंक का जरिया समझा गया। अभी भी यादव समाज के साथ वर्तमान सरकार द्वारा छल किया जा रहा है। जिस यादव समाज के लिए गौ सेवा आयोग का गठन हुआ। उसी यादव समाज को इस आयोग से दूरी रखा गया। इससे यादव समाज में बहुत ही आक्रोश है। यादव समाज इस आयोग को भंग करने व मंत्रिमंडल,नगर निगम में भी यादव समाज को उचित स्थान दिलाने 10 जुलाई को समस्त छत्तीसगढ़ यादव समाज मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करने बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के लिए संयोजक के रूप में फुलबासन यादव, उप संयोजक के रूप में गुलेन्द्र यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में पद्म विभूषण फुलबासन यादव, छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, रायपुर नगर निगम पूर्व जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय यादव प्रदेश अध्यक्ष माधव यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, पाटन राज संरक्षक खेमराज यादव, पिंटा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव , रामा यादव प्रदेश कार्यालय सचिव खेम सिंह यादव प्रदेश सचिव विजय यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दशरथ यादव अशोक यादव तेजेश यादव प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लव कुमार यादव ठाकुर राम यादव पीलू राम यादव, प्रदेश प्रवक्ता रोम शंकर यादव रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यादव पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव, दुर्ग राज अध्यक्ष राजकुमार यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज प्रदेश सचिव राजेश यादव छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव प्रदेश सह सचिव मनीराम यादव अमृत लाल यादव खड़क राम यादव सुरेंद्र कुमार यादव, अशोक यादव रमन यादव गिरीश यादव दीनबंधु यादव, दशरथ यादव , भगत यादव, चंपारण पार अध्यक्ष शोभाराम यादव, रमेश यादव, पुनीत यादव राजेंद्र यादव, एस एन यादव, मदन लाल यादव, दिलीप यादव कुलेश्वर यादव, प्रेम प्रकाश यादव, करण यादव, ज्ञानेश्वर यादव हर प्रसाद यादव भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयेंन्द्र यादव, भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव, चंदन यादव, भुनेश्वर यादव,धर्मेंद्र यादव, प्रवीण यादव, पी आर अहीर ,संजय यादव प्रदेश सचिव अखिल भारतीय शौर्य, डीसी यादव, एमएल यादव, लल्लू राम यादव,द्वारिका यादव जया यादव, देव यादव व बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *