भूपति के सरेंडर पर बौखलाए नक्सली, कहा– “जहां मिले वहीं गाड़ दो”… महीनेभर पुराना पर्चा आया सामने

0
Screenshot_20250716-075608_WhatsApp

ब्रेकिंग न्यूज़ / बड़ी खबर

रायपुर।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने मुस्कुराते हुए सरेंडर करने वाले नक्सली भूपति को लेकर नक्सल संगठन में जबरदस्त नाराज़गी फैल गई है। भूपति के आत्मसमर्पण के करीब एक महीने बाद नक्सलियों की उत्तर तालमेल कमेटी का पुराना पर्चा अब सामने आया है, जिसमें संगठन ने भूपति को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

पर्चे में लिखा— “भूपति की हंसी ने बिखेर दिया पूरा संगठन”
पर्चे में नक्सलियों ने दावा किया है कि भूपति के मुस्कुराते हुए सरेंडर करने से संगठन के भीतर मनोबल टूट गया, और यही वजह है कि उसकी हंसी आज पूरे संगठन पर भारी पड़ रही है। नक्सलियों ने पर्चे में भूपति को गाली देते हुए लिखा कि उसे जहां दिखे, वहीं “गाड़ दो।”

सरेंडर से हिला नक्सल संगठन
भूपति लंबे समय से नक्सलियों के लिए एक अहम कड़ी माना जाता था। उसका सीएम फडणवीस के सामने सरेंडर करना नक्सलियों के लिए बड़ा झटका था। अब यह पर्चा सामने आने के बाद साफ है कि संगठन इस घटना से गहराई तक बौखलाया हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पर्चे में दी गई धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। अनुमान है कि नक्सली भूपति के खिलाफ कोई कदम उठाने की फिराक में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *