शादी से लौट रही स्कॉर्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत—5 बारातियों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

0
IMG_20251126_094019_124

जांजगीर-चांपा। जिले में बीती रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बलौदा थाना क्षेत्र के पनतोरा के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने–सामने भीषण टक्कर में 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान

सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा शांतिनगर के निवासी बताए गए हैं—

  1. विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष), पिता—सुखरु देवागन
  2. राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष), पिता—कोमल कश्यप (आर्मी जवान)
  3. पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष), पिता—पुरुषोत्तम जलतारे (आर्मी जवान)
  4. भूपेंद्र साहू (40 वर्ष), पिता—रेशम साहू
  5. कमलनयन साहू (22 वर्ष), पिता—रामचरण साहू

हैरान करने वाली बात यह है कि एक मृतक आर्मी जवान की अभी सिर्फ 5 दिन पहले ही शादी हुई थी, और वह बारात से लौटकर घर आ रहा था।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सभी बाराती पनतोरा (बलौदा थाना क्षेत्र) से शादी समारोह में शामिल होकर स्कॉर्पियो से वापस नवागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन मौके पर ही चकनाचूर हो गया।

घटना के बाद अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायलों का इलाज भर्ती कर किया जा रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

क्षेत्र में शोक की लहर

एक ही मोहल्ले के 5 युवकों की मौत से नवागढ़ में मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, दो जवानों और नए-नवेली शादीशुदा की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *