ज्वेलर्स दुकान गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भिंड का कुख्यात अपराधी गोलू भदौरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
धमतरी।
शहर की ज्वेलर्स दुकान में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात के तीसरे एवं मास्टरमाइंड आरोपी गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलतः देहान, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पर पुलिस ने 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इससे पहले इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में फैली दहशत के बाद अब राहत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड गोलू भदौरिया ही पूरी वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार करने वाला मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले के सुराग और भी साफ होने की उम्मीद है।
धमतरी पुलिस जल्द ही विस्तृत खुलासा करने वाली
