मोखा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दुकानों को भारी नुकसान – चालक की दर्दनाक मौत

0
Screenshot_20251127-142845_WhatsApp

गुंदरदेही।

ग्राम मोखा के मुख्य चौक में मंगलवार को तड़के तीन बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क किनारे स्थित कई दुकानें भी चपेट में आकर नुकसानग्रस्त हो गईं।

हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गुंदरदेही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भेजा गया और सड़क को जाम की स्थिति से मुक्त करने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक तेज गति में थे और चौक पर अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। दुकान संचालकों ने नुकसान का आकलन करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *