कब्जाधारी दुकानदारों पर 1 लाख 3 हजार रुपए का जुर्माना

0
IMG-20250623-WA0370

रायपुर ।

नगर निगम की टीम ने सोमवार को राजधानी रायपुर के सबसे पुराने बाजार क्षेत्र में अवैध कब्जा कर दुकानदारी करने वाले व्यापारियों पर तगड़ा जुर्माना लगाया।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निवेशक आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर के मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर गोलबाजार, बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में वीडियौग्राफी करवाकर सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर 10000 रूपये से 5000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी. इस दौरान कुल 1 लाख 3 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही अभियान के अंतर्गत दुकानदारों पर की गयी. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *