सूटकेस में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, दुकानदारों से पूछताछ
raipir। राजधानी रायपुर के एक इलाके में एक सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुछ अहम सुराग मिले है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध कार (CG 04 B 7700) इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से बड़ी पेटी ले जाते हुए दिखी है। पेटी पर ‘हब्बू भाई’ नाम लिखा मिला है। पुलिस इसे अहम सुराग मानकर शहर की पेटी लाइन, गोलबाजार और अन्य दुकानों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और डीडी नगर थाना व क्राइम ब्रांच की टीमें मिलकर गहन जांच में लगी हुई हैं।
ASP का बयान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दौलतराम पोर्ते ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान हैं। इससे स्पष्ट होता है कि गर्दन काटकर हत्या की गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन लापता शिकायतें, डिजिटल सर्विलांस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए पहचान की कोशिश की जा रही है।
