ग्राम बिशुनपुर में हाथियों का हमला, एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत
कोरिया।
जिले के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशुनपुर में बीती रात हाथियों के दल ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात हुए हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड कई दिनों से क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा था। रात करीब देर तक गांव के किनारे पहुंचे हाथियों ने अचानक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास शुरू किए।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की लगातार गतिविधि से लोग दहशत में हैं और रात में बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और समूह में ही बाहर निकलें।
