अधिकारियों – कर्मचारियों के आधार आधारित हाज़िरी प्रणाली के लिए थंब रीडर वितरण शुरू
नवा रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (अधिक्षण शाखा) द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और समकक्ष अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) को सुचारू रूप से लागू करने बड़ा कदम उठाया गया है।
विभाग ने सभी प्रवेश द्वारों पर डेस्कटॉप आधारित बायोमेट्रिक थंब रीडर उपकरण स्थापित कर दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों के लिए कंप्यूटर आधारित 1-1 फिंगरप्रिंट उपकरण आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे उपस्थिति दर्ज करना तेज और पारदर्शी होगा।
दफ्तर समय में मिलेंगे उपकरण
आवश्यकतानुसार अधिकारी अपने मांग पत्र क्रमांक AA1-6 (उपकरण शाखा भंडार) के साथ सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच थंब रीडर उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
उपकरण प्राप्त करने के बाद सेटअप इंस्टॉलेशन और उपयोग संबंधी सहायता के लिए पीयूष दुबे (मो.: 7987582401) से संपर्क किया जा सकता है।
पारदर्शी प्रशासन की ओर कदम
सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से उपस्थिति प्रणाली अधिक विश्वसनीय, डिजिटल और शिकायत-रहित बनेगी। मंत्रालय स्तर पर बायोमेट्रिक उपस्थिति को पूरी तरह सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
