80 क्विंटल धान जलकर खाक, किसानों में आक्रोश

0
IMG_20251129_135034_629

धमतरी।

कुरूद ब्लॉक के ग्राम बगदेही में रविवार को खड़ी धान फसल में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में किसान का भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 4 एकड़ क्षेत्र में तैयार फसल को काटकर खेत में खरही के रूप में रखा गया था। देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 80 क्विंटल धान जलकर राख हो गया है। घटना के बाद किसान और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *