माजदा वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत – पिता गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माजदा वाहन की लापरवाहीपूर्वक की गई टक्कर से हुआ।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 की मदद से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चकरभाठा पुलिस ने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और मौत के कारण बनने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। क्षेत्र में गम का माहौल है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
