धमतरी–बालोद सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
धमतरी।
धमतरी–बालोद जिले की सरहद पर ग्राम श्यामतराई के आगे बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान बालोद जिले के ग्राम कनेरी निवासी भीषम कुमार यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
